मंकीपॉक्स Monkeypox को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, प्रदेश में अलर्ट

मंकीपॅाक्स Monkeypox के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश UP में एलर्ट Alert के साथ एडवाइजरी Advisory जारी किया है। विदेश यात्रा से वापस लौटे यात्रियों की निगरानी रखने के साथ अब उत्तर प्रदेश में मंकीपॉक्स Monkeypox को लेकर अलर्ट Alert जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने मंकीपॉक्स Monkeypox को लेकर एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

दुनियाभर में बढ़ रहे मामले-

मंकीपॉक्स Monkeypox के मामलों की बात करें तो पूरी दुनिया में इन दिनों मंकीपॉक्स के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है और इस बढ़ते हुए इजाफे को देखते हुए, यूपी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा से आने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने का फैसला किया है। संक्रामक रोग के अधिकारियों के मुताबिक चकत्ते वाले लोग को और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके आए यात्रियों की निगरानी करने की जरूरत है। विभाग से एक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। जिसके मुताबिक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के इतिहास वाले और दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

रैशेज रहने तक आइसोलेशन में रहना जरुरी–

स्वास्थ्य अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध मरीजों को तब तक आइसोलेशन में रहने की जरूरत है। जब तक उन्हें रैशेज वाली जगह पर नई त्वचा ना मिल जाए या फिर डॉक्टर आइसोलेशन खत्म करने की सलाह ना दें। ब्लड और थूक के सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी पुणे और कॉन्ट्रैक्ट रेसिंग को भेजे जाएंगे। राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भेजे गए परामर्श के अनुसार जो लोग किसी मरीज के संपर्क में आए हैं। उनकी पिछले 21 दिनों की अवधि तक जांच की जानी चाहिए। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक अभी 22 मई तक भारत में मंकीपॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन फिर भी इसको लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है।

चार हफ्ते तक रहते है लक्षण- 

मंकीपॉक्स स्वा-सीमित वाली बीमारी है। इसके लक्षण 4 हफ्ते तक रहते हैं। UK, UAS, Canada और ऑस्ट्रेलिया में कई मामले सामने आए हैं। मंकीपाॅक्स का लक्षण 7 से 14 दिन तक रह सकता है। लेकिन कभी-कभी यह 21 दिनों तक हो सकता है।

Previous post SC से आजम खान Azam Khan को राहत, जौहर यूनिवर्सिटी Jauhar University पर स्टे ऑर्डर.
Next post CM Yogi- टनकपुर पहुचे सीएम योगी, उत्तराखंड में भी चलेगा बुल्डोजर.

Leave a Reply

Your email address will not be published.