
पंजाब के जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला ( sidhu moose wala ) की शनिवार को अज्ञात लोगों ने गोली मरकर हत्या कर दी। इस घटना को मानसा जिले में जवाहरके गांव के पास अंजाम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दिन दहाड़े दो लोगों ने सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गोली मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उनके दो साथी घायल हुए है। इस घटना से पंजाब में सनसनी फ़ैल गयी है। पुलिस पूरे मामले कि जाँच में जुट गयी है।
सुरक्षा हटने के बाद हुई हत्या
बता दें पंजाब की भगवंत मान (AAP) सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को हटाया था। पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे, लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी। इसके बाद से मान सरकार पर भी सवाल उठ रहे है।
60 हजार से ज्यादा वोट से हारे थे मूसेवाला
इस बारपंजाब में हुए चुनाव में मूसेवाला ने पंजाब के मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हे करारी हार का सामना करना पड़ा था।
आम आदमी पार्टी (AAP) के डॉ. विजय सिंगला ने मूसेवाला को 63323 वोटों से हराया था। बता दें 2021 में चुनाव से ठीक पहले मूसेवाला ने कांग्रेस ज्वाइन की थी।
मान सिंह की बढ़ी मुश्किलें
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से राजनितिक दलों ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधन शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक के बाद एक सुरक्षा वापस ली जा रही है। अगर मान सरकार ने मूसेवाला कि सुरक्षा कम न की होती तो आज इतनी बड़ी घटना न घटती।
वहीँ पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लोगों से शांति बनाये रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी इस घटना को अंजाम दिया है उन्हें जल्द ही सख्त सजा दी जाएगी।