
लखनऊ : यूपी में इन दिनों सियासी पारा काफी चढ़ा हुआ है। सियासी माहौल तब और गर्म हो गया जब अखिलेश औऱ योगी एक-दुसरे के सामने नजर आएं। मामला यही तक नही रुका। Yogi और Akhilesh ने एक- दुसरे पर जमकर आरोपो की बारिश भी किया। यूपी में इस समय विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस बार सदन मेंं नेता प्रतिपक्ष के तौर सपा के अध्यक्ष औऱ पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav है। आज सदन के की कार्यवाही के दुसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी। नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अखिलेश यादव ने सरकार और सीएम योगी पर जमकर हमला बोला।
- अखलेश ने योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी सच बोलते है।
- अभी कुछ दिन पहले पता चला था कि कुछ नेता मुख्यमंत्री से अधिकारियों की शिकायत कर रहे थे, तो मुख्यमंत्री ने कहा तुम दलाली छोड़ दो, अधिकारी हम सही कर देंगे।
- पांच साल तक प्रदेश में दलाली होती रही। नेता सदन (मुख्यमंत्री) जी जान ही नही पाए।
- लगातार यूपी में कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। सच्चाई जनता जानती है।
- चंदोली की घटना पुलिस दबिश देने जाती है या फिर दबंगाई करने जाती है।
वीडियो देखेः-
Yogi ने दिया Akhilesh को करारा जवाबः-
अखिलेश यादव की तरफ से तंज कसे जानें औऱ कानून व्यवस्था को लेकर आरोप लगाने के बाद सीएम योगी ने भी अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि :-
- आज प्रदेश मे अपराध करने वालों को सजा दी जा रही है। फिर अपराध करने वाला कोई भी व्यक्ति हो।
- किसी को भी प्रदेश में अपराध करने की अनुमति नही है। पहले लोग कहते थे कि नौजवानों से गलतियां हो जाती है।
- लेकिन हमारी सरकार में “उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए नज़ीर बनी।
- रामनवमी पर कोई दंगा नही हुआ,जबकि देश के 7 राज्यों में दंगा हुआ।
- 1 लाख लाउडस्पीकर,माइक उतारे गए या आवाज़ कम की गई।
- अलविदा की नमाज़ भी सड़को पर नही हुई।
- अपराध किसी भी प्रकार का हो अक्षम्य है।
- अखिलेश जी जो ये आरोप लगा रहे है आजमगढ़ जहरीली शराब का दोषी समाजवादी पार्टी से सम्बंध रखता था…हमारे पास प्रमाण हैं।
Read More:-