प्रेस रिपोर्टर से मोबाइल रिपेयरिंग के नाम पर फोन ले भागा दुकानदार…

प्रेस रिपोर्टर से मोबाइल रिपेयरिंग के नाम पर फोन ले भागा दुकानदार…

मोबाइल रिपेयरिंग के नाम पर iPhone X खराब करने और 8 महीने से वापस न करने का आरोप, अब थाने पहुंचेंगे रवि

98 हजार रुपये में खरीदा था 256GB का iPhone X, बैटरी बदलवाने के लिए दिया था मोबाइल; दुकानदार पर फोन और डिस्प्ले खराब करने का आरोप

कृष्णा नगर, महाराजापुरम कॉलोनी निवासी रवि जो की प्राइम टीवी इंडिया न्यूज चैनल मे सीनियर संवाददाता हैं ने केसरी खेड़ा फाटक के सामने स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान संचालक शिवदेश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार की कथित लापरवाही और लगातार टालमटोल से परेशान होकर अब रवि ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया है। मामला लखनऊ के केसरी खेड़ा फाटक के सामने स्थित शिवदेश नाम की मोबाइल रिपेयरिंग दुकान से जुड़ा है, जहां रवि ने अपना महंगा iPhone X रिपेयरिंग के लिए दिया था।

रवि के मुताबिक, उन्होंने अपना iPhone X (256GB), जिसे करीब 98 हजार रुपये में खरीदा था, बैटरी बदलवाने के लिए शिवदेश की दुकान पर दिया था। आरोप है कि बैटरी बदलने के दौरान दुकानदार ने मोबाइल और उसकी डिस्प्ले को खराब कर दिया। जब रवि ने अपना फोन वापस लिया तो वह पहले जैसी स्थिति में नहीं था।

इसके बाद कृष्णा नगर की महाराजापुरम कॉलोनी निवासी रवि ने खराब मोबाइल दुकानदार को वापस सौंपते हुए फोन ठीक करके देने अथवा हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की। रवि का कहना है कि दुकानदार ने उनकी बात स्वीकार भी की थी और मोबाइल ठीक करने या नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी।

लेकिन रवि का आरोप है कि इसके बाद से करीब 8 महीने बीत चुके हैं और दुकानदार लगातार उन्हें टालमटोल कर रहा है। न तो उनका मोबाइल ठीक करके वापस किया गया और न ही उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा दिया गया।

8 महीने से लगा रहे चक्कर, अब पुलिस से न्याय की उम्मीद

रवि का कहना है कि इस पूरे मामले में न केवल उनके करीब 98 हजार रुपये के महंगे मोबाइल को नुकसान पहुंचा है, बल्कि पिछले 8 महीनों से लगातार दुकानदार के चक्कर लगाने के कारण उनका कीमती समय भी बर्बाद हुआ है। अब वह इस मामले को और अधिक समय तक टालने के मूड में नहीं हैं।

रवि ने स्पष्ट किया है कि अब वह सीधे संबंधित थाने में जाकर केसरी खेड़ा फाटक के सामने स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के संचालक शिवदेश के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे।

उचित कानूनी धाराओं में कार्रवाई की मांग

रवि की मांग है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकानदार के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर उचित कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उनका मोबाइल वापस दिलाया जाए और हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई सुनिश्चित कराने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या कदम उठाती है और कृष्णा नगर निवासी रवि को उनका मोबाइल तथा न्याय कब तक मिल पाता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *